दिनांक 22 जनवरी 2026 को दिल्ली निवासी रुबेदा पुत्री अंजार हुसैन का विवाह मुरादाबाद निवासी केशव के साथ विधि-विधान एवं आपसी सहमति से संपन्न कराया गया।
यह विवाह दोनों पक्षों की पूर्ण स्वेच्छा एवं सहमति से सम्पन्न हुआ। दोनों बालिग हैं तथा बिना किसी दबाव के वैवाहिक बंधन में बंधे हैं।
विवाह उपरांत दंपति द्वारा अपनी सुरक्षा एवं कानूनी औपचारिकताओं की पूर्ति हेतु प्रेमनगर थाना, दिल्ली में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वर केशव निवासी मुरादाबाद हैं।
यह विवाह सामाजिक सौहार्द एवं आपसी समझ का प्रतीक है। प्रशासन से अपेक्षा है कि दोनों की सुरक्षा एवं वैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
✍️ प्रस्तुतकर्ता:
एडवोकेट कुलदीप शर्मा
(पूर्व जिला महामंत्री, हिन्दू जागरण मंच, मुरादाबाद)


